अब इस कंपनी के कर्मचारियों पर लटका तलवार, जाएगी 6000 लोगों क... - CG Sandesh

अब इस कंपनी के कर्मचारियों पर लटका तलवार, जाएगी 6000 लोगों की नौकरियां

फिलिप्स की ओर से 6000 लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसको लेकर कंपनी ने ऐलान भी किया है. फिलिप्स ने सोमवार को कहा कि दोषपूर्ण स्लीप रेस्पिरेटर्स की भारी वापसी के कारण काफी नुकसान हुआ है।

फिलिप्स ने 2021 में स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए अपने उपकरणों को वैश्विक रूप से वापस बुलाने की घोषणा की थी. जैकब्स ने कहा कि फिलिप्स को प्रदर्शन में सुधार करने और उत्पादकता में सुधार के लिए हमारे काम करने के तरीके को सरल बनाने की आवश्यकता है।

2023 में कुल 3000 नई नौकरियों में कटौती

2023 में कुल 3000 नई नौकरियों में कटौती की जाएगी. कंपनी अब अमेरिकी न्याय विभाग के जरिए जांच के अधीन है. जैकब्स ने कहा कि फिलिप्स हमारे रोगी सुरक्षा और गुणवत्ता प्रबंधन को मजबूत करने और रेस्पिरोनिक्स रिकॉल को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें