BJP सांसदों की बैठक शुरू, वित्त मंत्री बता रही हैं बजट की खू... - CG Sandesh

BJP सांसदों की बैठक शुरू, वित्त मंत्री बता रही हैं बजट की खूबियां

नई दिल्ली /  बजट को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। शुक्रवार की यह बैठक पार्टी की तरफ से, खासतौर से अपने सभी सांसदों को बजट की खूबियों के बारे में बताने और उन प्वॉइंट्स की जानकारी देने के लिए बुलाई गई है, जिन्हें सांसदों को लेकर जनता के बीच जाना है। इसके साथ ही इन प्वॉइंट्स को लेकर भाजपा के सांसद सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर विरोधी दलों का जवाब भी देंगे। 



भाजपा सांसदों के इस बजट वर्कशॉप में पार्टी के लोक सभा और राज्य सभा सदस्य मौजूद है। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी सांसदों को आम बजट को लेकर ब्रीफ कर रही हैं। में बता रही हैं जिन्हें लेकर सांसदों को जनता के बीच जाना है। दरअसल, भाजपा को यह लगता है कि सरकार के बजट में देश के आम आदमियों और समाज के विभिन्न तबकों को फायदा पहुंचाने वाली कई घोषणाएं की गई है, जिसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें