पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी का हुआ निधन
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी अनिता ओमप्रकाश पांडेय का नागपुर में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने सोमवार( monday) को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहीं पांडेय का रविवार को निधन( death) हो गया। उन्होंने कहा कि पांडेय नागपुर के खामला लेआउट के देवनगर इलाके में रहती थीं।
तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी
तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था।
अन्य सम्बंधित खबरें