संसद में खास जैकेट पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ज... - CG Sandesh

संसद में खास जैकेट पहनकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्के नीले रंग की जैकेट पहने हुए थे। इस जैकेट की खास बात यह है कि यह जैकेट प्लास्टिक की बोतलों (PET) से बनी है। यह इन बोतलों को रिसाइकिल करके बनाई गई है।


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पीएम को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक में यह जैकेट भेंट की थी। ऐसी दस करोड़ बोतलों को रिसाइकिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पेट्रोल पंप के असिस्टेंट को यही जैकेट दी जाएगी। इतने महत्वपूर्ण मौके पर प्रधानमंत्री ने प्लास्टिक की बोतलों से बनी जैकेट पहन कर पहुंचे तो सभी सांसदों सहित देश ने इसे देखा। अब सभी जगह इसकी चर्चा हो रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें