Big Breaking : महाराष्ट्र के राज्यपाल बने रमेश बैस - CG Sandesh

Big Breaking : महाराष्ट्र के राज्यपाल बने रमेश बैस

नई दिल्ली। रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करा लिया हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद रहे हैं। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है. इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

 


वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार (Bihar Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी बनाए गए हैं. पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं.

वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. वहीम लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें