गेहूं के दाम होंगे कम , सरकार का बड़ा कदम - CG Sandesh

गेहूं के दाम होंगे कम , सरकार का बड़ा कदम

नई दिल्ली, महंगाई से राहत पाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। महंगे आटे ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार ने इस दिशा में राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं (Wheat) को बेचने की तैयारी कर रही है। गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने ओपन मार्केट डिस्पोजल स्कीम (OMSS) के तहत 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं को बेचने और राज्य सरकारों,  केंद्रीय भंडार, नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (NCCF), नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड), राज्य सहकारी समितियों/संघों आदि को बिक्री करने का फैसला किया है, ताकि गेहूं और आंटे की कीमतों में कमी आ सके।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें