बीबीसी दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, कर्मचारियों के जब्त क... - CG Sandesh

बीबीसी दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, कर्मचारियों के जब्त किए फोन, कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल

नई दिल्ली। दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीबीसी ऑफिस में आए कर्मचारियों के फोन आयकर विभाग ने रखवा लिया है और बीबीसी के दफ्तर में अभी एंट्री बंद कर दी गई है। हालांकि, इस सर्वे के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के कर्मचारी अभी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दोनों दफ्तर में कुछ सर्वे कर रहे हैं। मुंबई में बीबीसी का ब्यूरो है। इस बीच, कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बता दिया है।


कांग्रेस के हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है, अघोषित आपातकाल। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी पर आयकर की कार्रवाई पर कहा कि यहां हम यहां अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने गुजरात दंगे पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इस इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी। India: The Modi Question को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से बैन करने का आदेश दिया था। आयकर विभाग की कार्रवाई को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें