त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर वोटिंग जारी, दो मार्च को आए... - CG Sandesh

त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर वोटिंग जारी, दो मार्च को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/अगरतला।  त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की 60 सीटों पर मतदान जारी है। राज्य के 3337 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटर्स शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन मतदान केंद्रों में से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई है। इन चुनावों में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख मतदाता वोट डालेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें