BBC पर IT की कार्रवाई 60 घंटें बाद समाप्त, अधिकारियों से हुई... - CG Sandesh

BBC पर IT की कार्रवाई 60 घंटें बाद समाप्त, अधिकारियों से हुई लंबी पूछताछ

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में हुई आयकर विभाग की कार्रवाई 60 घंटे के बाद समाप्त हो गई। इस दौरान दोनों ही जगहों पर बीबीसी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान बीबीसी ने बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी दिल्ली और मुंबई ऑफिस से चले गए हैं।


इसके साथ ही अपने बयान में बीबीसी के अधिकारियों ने कहा की वो आयकर विभाग के साथ सहयोग जारी रखेंगे। साथ में यह भी कहा की आगे भी निक्षपक्ष तरीके से खबरों का प्रसारण होता रहेगा। आपकों बता दें की मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे आयकर विभाग की टीम बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में सर्वे करने पहुंची थी। जिसेक 60 घंटे बाद सर्वे समाप्त हुआ।

साथ ही बीबीसी ने कहा कि वह पक्षपात अथवा डर के बिना रिपोर्ट करना जारी रखेगा। इस मामले में आयकर विभाग आज अपनी और से बयान जारी कर सकता है। अभी तक विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें