महाशिवरात्रि कल, बेलपत्र से जुड़ा करें ये खास उपाय, चमक उठेग... - CG Sandesh

महाशिवरात्रि कल, बेलपत्र से जुड़ा करें ये खास उपाय, चमक उठेगी तकदीर

आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोगों ने हर उस चीज को पहचाना है, जो इंसान के लिए सहायक हो सकती है. इस अभ्यास श्रृंखला में उन्होंने फूल, फल और पत्तियों में भी चमत्कार खोज लिए. भगवान शिव ( god shiv)को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा।शुभ चीजों की पहचान की है जो शिव( shiv ( को अर्पित की जाती हैं, क्योंकि वे आपके लिए ईश्वर( god) से संपर्क का एक साधन हैं. आपने देखा होगा कि कुछ लोग भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने के बाद उसकी पत्ती को पूजा की थाली में संजोकर वापस ले आते हैं. उसकी पत्ती को पूजा के स्थान पर नहीं छोड़ते हैं।

 


जंगल में पेड़ों की हजारों प्रजातियां

 

सद्गुरु कहते हैं कि जंगल में पेड़ों की हजारों प्रजातियां हैं. अलग-अलग किस्म के पेड़ हैं. पेड़ों और पत्तियों की इस विविधता में आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों ने केवल एक ही पत्ती क्यों चुनी? दरअसल किसी ने इसे पहचाना और महसूस किया कि यह सबसे अलग है. आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते।

जीवनभर सुख-सुविधाएं

बेलपत्र के पेड़ महादेव का वास माना जाता है। जो लोग शिवरात्रि पर किसी बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्ति करते हैं और सभी कार्यों में सफल होते हैं।

बेलपत्र को अपने धन के स्‍थान में रख

शिवलिंग पर चढ़े बेलपत्र को अपने धन के स्‍थान में रखने से आपके घर धन धान्‍य से भरे रहते हैं। आपको करना यह है कि शिवलिंग पर चढ़े बेलपत्र में से कोई भी तीन बेलपत्र लें और उस पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिख लें और इन बेलपत्रों को अपने धन के स्‍थान में रख लें।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें