एनएमडीसी गवर्नेंस नाउ 9 वें पीएसयू अवार्ड्स में सम्मानित, जी... - CG Sandesh

एनएमडीसी गवर्नेंस नाउ 9 वें पीएसयू अवार्ड्स में सम्मानित, जीते पांच पुरस्कार

भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने 16 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित गवर्नेंस नाउ 9 वें पीएसयू अवार्ड्स में पांच पुरस्कार जीते। समारोह में विजेताओं को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा उपस्थिति रहे। गवर्नेंस नाउ पुरस्कार देश के लिए सामाजिक-आर्थिक मूल्यों के सृजन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के मानक स्तरों को बढ़ाने में पीएसयू की प्रतिबद्धता को सम्मानित करते हैं।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब को प्रतिष्ठित पीएसयू लीडरशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया और एनएमडीसी ने सीएसआर लीडरशिप, सीएसआर प्रतिबद्धता (समग्र), मानव संसाधन उत्कृष्टता (समग्र) और राष्ट्र निर्माण के लिए भी पुरस्कार प्राप्त किए। ये सभी पुरस्कार एनएमडीसी की ओर से निदेशक (उत्पादन) डी.के. मोहंती ने प्राप्त
किए । उन्होंने कंपनी के प्रयासों को मान्यता देने के लिए गवर्नेंस नाउ की टीम, जूरी सदस्यों और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को धन्यवाद दिया और कहा, ” एनएमडीसी राष्ट्र निर्माण और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है। हम समग्र दक्षता के लिए कंपनी की प्रक्रियाओं को उन्नत और मजबूत बनाना जारी रखेंगे।“


एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुमित देब ने कहा, “हम एक साथ मिलकर एक नए भारत के निर्माण की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में एनएमडीसी देश की बेहतर सेवा के लिए तकनीकी कौशल के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में अग्रणी रहा है। लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाकर राष्ट्र को सम्मान दिलाने के हमारे ईमानदार प्रयासों को मान्यता प्रदान करने के लिए हम गवर्नेंस नाउ को धन्यवाद देते हैं।“




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें