आरोपी साहिल के पिता-दोस्त और पुलिस कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्ता... - CG Sandesh

आरोपी साहिल के पिता-दोस्त और पुलिस कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी में हुए निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली काइम ब्रांच ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निक्की की हत्या की साजिश रचने के आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।


जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद वे सभी साथ में शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आगे की जांच चल रही है।

आर्य समाज मंदिर में थी शादी

बताया जा रहा है कि साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था इसलिए वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 मे उसका रिश्ता तय कर दिया और लडकी वालो से बात छिपाई कि साहिल पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद किए है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें