जानें आपके शहर की कीमतें : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-... - CG Sandesh

जानें आपके शहर की कीमतें : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों को ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें स्थिर रखी गई हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में दाम जैसा का तैसा बना हुआ हैं। हालांकि, कुछ शहरों ढुलाई और अन्य कारणों से पेट्रोल- डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है।

 

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.40 रुपये में बिक रहा है।

 


अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

1 .नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
2 .गुरुग्राम में पेट्रोल 96.85 रुपये और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर
3 .पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
4 .लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
5 .जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.70 रुपये प्रति लीटर
6 .तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.51 रुपये प्रति लीटर

आज कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत की बात करे तो यह 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2.14 डॉलर या 2.51 प्रतिशत गिरकर 83.00 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्लूटीआई का भाव 2.15 डॉलर या 2.74 प्रतिशत गिरकर 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें