UPI-PayNow: भारत के यूपीआई से लिंक हुआ सिंगापुर का पे नाउ, इ... - CG Sandesh

UPI-PayNow: भारत के यूपीआई से लिंक हुआ सिंगापुर का पे नाउ, इन लोगों को होगा फायदा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने आज डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में बेहद बड़ा करार किया है। भारत के यूपीआई (UPI) यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और सिंगापुर के पेनाऊ (PayNow) को जोड़कर दोनों देशों के बीच क्रॉस-बार्डर पेमेंट कनेक्टिविटी की शुरुआत कर दी गई। दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में इसे आरंभ कर दिया है।

भारत की तरफ से आरबीआई (RBI Governor) शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) और सिंगापुर की ओर से मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि मेनन ने इस सुविधा को लॉन्च किया है। भारत और सिंगापुर के बीच रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम लिकेंज को लॉन्च किया जा चुका है। भारत और सिंगापुर के बीच क्रॉस-बार्डर कनेक्टिविटी के तहत बेहद आसानी से तेजी के साथ पैसे ट्रासंफर किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस लॉन्च के मौके पर कहा कि ये मौका दोनों देशों के लिए बेहद बधाई का अवसर है। मैं भारत और सिंगापुर के लोगों को बधाई देता हूं कि इस करार से दोनों देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

आज से यूपीआई और पेनाऊ के इस्तेमाल से सिंगापुर में रहने वाले भारतीय यूपीआई के जरिए भारत में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। भारतीय छात्र जो सिंगापुर में पढ़ाई कर रहे हैं तो उनके अभिभावक बेहद आसानी से डिजिटल पेमेंट कर यूपीआई से उसे पैसे भेज सकेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें