कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में प्रियंका ग... - CG Sandesh

कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में प्रियंका गांधी की एंट्री…कही ये बात

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में 24 फरवरी से होने वाले कांग्रेस का अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापे मारी को लेकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।



प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के जरिए घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन, क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी। लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेंगे। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें