आज सस्ता हुआ सोना और चांदी , चेक करें आज का रेट  - CG Sandesh

आज सस्ता हुआ सोना और चांदी , चेक करें आज का रेट

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड ( global trade)के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 24 फरवरी, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 55,840 रुपये का हो गया है।

चांदी की कीमत 767 रुपये की कमी के साथ 64,517 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की कमी के साथ 55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.’’

विदेशी बाजारों में सोने( gold) में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी कमी के साथ 21.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

80 रुपये की गिरावट के साथ 55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें