पीएम किसान योजना : इंतजार ख़त्म, इस दिन किसानों के खाते में आ... - CG Sandesh

पीएम किसान योजना : इंतजार ख़त्म, इस दिन किसानों के खाते में आएगी 13वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो चुका है। 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को इस योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पीएम मोदी 27 फरवरी 2023 को कर्नाटक के बेलगावी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे।

आपको बता दें कि ये राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान फ्लैगशिप योजना के तहत सरकार 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की 13वीं किसान सम्मान निधि किस्त जारी करेगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें