बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल - CG Sandesh

बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के मुथरा यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली( delhi) से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है।ये भीषण सड़क हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के नजदीक हुआ. दरअसल रविवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर यमुना एक्सप्रेस( yamuna express way)े होते हुए बिहार जा रही थी।

पुलिस ने कहा-हादसे की जांच जारी

मथुरा के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर ( divider)से टकराकर पलट गई।घटना में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 12 घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है. हादसे की जांच जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें