एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में मिला जिंदा कीड़ा, शेफ संजी... - CG Sandesh

एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में मिला जिंदा कीड़ा, शेफ संजीव कपूर ने भी खाने को लेकर की शिकायत

नई दिल्ली। एयर इंडिया पिछले कई महीनों से काफी विवाद में चल रहा है। कुछ महीने पहले शराब के नशे में धुत एक यात्री ने एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस पर कंपनी की काफी किरकिरी हुई थी। अभी वो विवाद थमा भी नहीं था कि एक और विवाद के साथ एयर इंडिया फिरसे खबरों में है और इस बार अपनी खराब सर्विस कि वजह से सुर्खियों में है।

एयर इंडिया के यात्री महावीर जैन ने ट्वीट किया, ‘एयर इंडिया के बिजनस क्लास में परोसे जाने वाले खाने में कीड़ा। ऐसा नहीं लगता कि स्वच्छता पर कोई ध्यान है। मेरी फ्लाइट एआई 671-मुंबई से चेन्नई और सीट 2सी थी।’

इसके जवाब में एयर इंडिया ने कहा, ‘हमारे साथ उड़ान भरने के दौरान आपके अनुभव को नोट करने के लिए हमें खेद है। यह सुनने में अच्छा नहीं है। हम प्रक्रिया के हर चरण में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उपायों का सख्ती से पालन करते हैं। हालांकि, क्या आप कृपया अपनी यात्रा की तारीख और सीट नंबर के साथ उड़ान विवरण डीएम को भेज सकते हैं? हम तत्काल समीक्षा और कार्रवाई के लिए इसे अपनी खानपान टीम के सामने रखेंगे।’ इससे पहले इसी दिन कुछ समय पहले सोमवार को ही प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने नागपुर से मुंबई की उड़ान में असंतोषजनक भोजन परोसे जाने के बाद एयर इंडिया पर निशाना साधा। मशहूर शेफ संजीव कंपूर ने एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने को लेकर शिकायत की है। संजीव कपूर ने एयर इंडिया में परोसे गए खाने की तस्वीर भी को शेयर करते हुए बताया कि एयर इंडिया विमान में यात्रा के दौरान ठंडा चिकन टिक्का, बहुत कम फिलिंग वाला सैंडविच और स्वीट डिश के नाम पर स्पंज जैसा रंगा हुआ मीठा क्रीम और येलो गेज सुगर शिरप दिया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें