नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो य... - CG Sandesh

नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

नई दिल्ली : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 7 दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने वाले हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपना लुक लंबे दाढ़ी-मूछ के साथ रखा था। लेकिन ब्रिटेन जाते ही उन्होंने अपना लुक बदल दिया है। लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। 

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें