सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में... - CG Sandesh

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने से मना करने के बाद निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना गलत परंपरा है। ऐसे में अब सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं।


सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कुछ दिन पहले आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उनहें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया तो उनकी पांच दिन की सीबीआई कस्टडी दी गई थी। अब वो कस्टडी खत्म हो रही है, शनिवार को तय हो जाएगा कि सिसोदिया को राहत मिलती है या नहीं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें