नारी शक्ति के बिना जल शक्ति की सफलता संभव नहीं : Murmu - CG Sandesh

नारी शक्ति के बिना जल शक्ति की सफलता संभव नहीं : Murmu

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि देश में स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ पेयजल जैसी जनमानस से जुड़ी देशव्यापी योजनाओं की सफलता में देश की महिला शक्ति की भूमिका अहम है इसलिए नारी शक्ति के बिना जलशक्ति की सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

मुर्मू ने आज यहां विज्ञान भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के'स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान जल शक्ति अभियान-कैच द रेन’कार्यक्रम में देश में जल अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का आधार नारी शक्ति है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना इस कार्यक्रम की सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

 


उन्होंने कहा कि जल संकट होता है तो इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। खासकर पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में महिलाएं इस समस्या से जूझती हैं और परिवार के लिए पेयजल की व्यवस्था करती हैं जिसमें उनका बहुत अधिक समय बर्बाद हो जाता है। जल संक्रमण को एक बड़ी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होती है। दूषित जल से जो समस्याएं पैदा होती हैं उससे कई तरह के संकट खड़े होते हैं इसलिए जल संक्रमण से बचाव का एकमात्र तरीका घर-घर स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है।

राष्ट्रपति ने कहा '' जल जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन संभव नहीं है। हमारे धर्म ग्रंथों में भी इसका उल्लेख है। यजुर्वेद में जल की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा गया है कि इस धरती पर जीवन प्रदान करने वाला रस जल ही तो है।’’ उन्होंने कहा , '' हमारे यहां बड़े स्तर पर शहरीकरण हो रहा है। इससे जल का वितरण भी आसमान हो गया। भूजल खत्म हो रहा है। लोगों को साफ पानी देने के लिए है जल समितियां हैं लेकिन पीने के पानी के आसमान वितरण हो रहा है।’’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें