मनीष सिसोदिया की होली मनेगी जेल में , 14 दिन की न्यायिक हिरा... - CG Sandesh

मनीष सिसोदिया की होली मनेगी जेल में , 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को 2 दिन की रिमांड के बाद आज को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

 


जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के अंदर सीबीआई के वकील ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि इनके आचरण से गवाह भी डर रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है। जिसका सिसोदिया कड़ा विरोध कर रहे हैं। साथ ही CBI के वकील ने कहा, “इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं। कोर्ट ने मनीष के मेडिकल चेक अप का भी आदेश दिया है।”

मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके। इस बीच सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बेल अर्जी डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। फिर सिसोदिया को 4 मार्च को अदालत में पेश किया गया था। तब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था। CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें