Priyanka : भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबान... - CG Sandesh

Priyanka : भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही

नई  दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है और जो उनके दबाव में नहीं आता है उन्हें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तंग किया जाता है। वाड्रा ने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें झुकने के लिए कहा जा रहा है लेकिन जो झुकने को तैयार नहीं होते उन्हें परेशान किया जाता है।

 


अब यही बर्ताव बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और श्रीमती राबड़ी देवी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा , ''जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ईडी-सीबीआई के जरिए प्रताड़ति किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी और उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ति किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।’’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें