तिहाड़ जेल की कोठरी में सीसीटीवी की निगरानी में अकेले रह रहे... - CG Sandesh

तिहाड़ जेल की कोठरी में सीसीटीवी की निगरानी में अकेले रह रहे मनीष सिसौदिया, इसी वार्ड में कैद हैं कुछ खूंखार

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर एक के वरिष्ठ नागरिक सेल में बंद हैं और वह इसे किसी के साथ साझा नहीं कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मनीष सिसौदिया का सेल वार्ड नंबर 9 में स्थित है, जो सीसीटीवी की निगरानी में है। अधिकारियों ने बताया कि इसी वार्ड में कुछ खूंखार अपराधियों को रखा गया है। मनीष सिसौदिया ने अभी तक खाने या अन्य कोई शिकायत नहीं की है

मनीष सिसौदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, उनको औपचारिकताओं के बाद सोमवार को सेल में रखा गया था, इसमें कुछ मेडिकल टेस्ट भी शामिल थे।




सिसौदिया को खाने में दी गई चपाती, चावल व सब्जी

जेल अधिकारी ने मीडिया से कहा कि उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य आई, इसके बाद उन्हें एक स्पर्श किट प्रदान की गई, जिसमें टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और दैनिक जरूरतों के अन्य सामान शामिल थे। जेल में पहली रात उन्हें अतिरिक्त कपड़े भी प्रदान किए गए।अधिकारी ने कहा कि रात के खाने में मनीष सिसौदिया को शाम करीब 7 से 7.30 बजे चपाती, चावल और सब्जी दी गई और उन्होंने किसी भी चीज के बारे में कोई सवाल या शिकायत नहीं की ।

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मनीष सिसौदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही मामले की जांच के सिलसिले में 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें