फिर बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन! जान लें कितना होगा इज... - CG Sandesh

फिर बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन! जान लें कितना होगा इजाफा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है( good news)।आने वाले दिनों में सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड ( trend) देखे, तो सरकार ने होली से पहले DA में इजाफे किया है. बस कोरोना काल में यह बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली थी।अगर ऐसा होता है कर्मचारियों का वेतन जल्‍द ही बढ़ने वाला है।



आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्‍ते में बदलाव करती है यानी साल में जनवरी और जुलाई में बदलाव किया जाता है. अगर सरकार 4 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्‍ते में इजाफा करती है तो जिस कर्मचारी का वेतन 18 हजार रुपये है. उसे 7560 रुपये महंगाई भत्‍ते के रुपय में म‍िलेंगे।

इस बार DA लगभग 4.23% बढ़ना चाहिए

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) का डीए महंगाई बढने के ऊपर निर्भर करता है यानी जितनी महंगाई बढती है, उतना ही डीए बढ़ाया जाता है. इसके लिए इंडस्ट्री वर्कर्स की खुदरा महंगाई (CPI-IW) निकाली जाती है. अगर इंडस्ट्री वर्कर्स की खुदरा महंगाई के आंकड़े देखें तो इस बार DA लगभग 4.23% बढ़ना चाहिए.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें