राहुल गांधी के बयान पर संसद ठप, सरकार कर रही माफी की मांग तो... - CG Sandesh

राहुल गांधी के बयान पर संसद ठप, सरकार कर रही माफी की मांग तो विपक्ष कर रहा जेपीसी की मांग

संसद के बजट सत्र के दूसरा फेज चल रहा है और दो दिन से विपक्ष के हंगामें के कारण संसद में कोई काम नहीं हो सका है। दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया । एक ओर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण पर जोरदार हंगामा किया और माफी की मांग की।

 


वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी की मांग उठाई और कहा की राहुल गांधी की जगह सरकार को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा में पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान का मुद्दा उठाया। सत्ता पक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग पर अड़ा रहा।

वहीं विपक्ष की तरफ से लगातार जेपीसी जांच की मांग उठाई गई। हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें