सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची Lalu Yadav से मिलने ,  मीसा भारत... - CG Sandesh

सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची Lalu Yadav से मिलने , मीसा भारती के घर हुई मुलाकात

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में फंसे बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी है।

 


वहीं इस मामले में जमानत के बाद लालू के परिवार से कई बड़े नेताओं ने मुलाकात भी की है। जानकारी सामने आई है की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी लालू से मिलने पहुंची। जहां पर उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की है।

जानकारी के अनुसार लालू अभी दिल्ली में अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के घर पर ठहरे हुए हैं। उधर, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें