राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल के दौरे पर पहुंचेंगी - CG Sandesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल के दौरे पर पहुंचेंगी

कोच्चि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपराह्न विशेष विमान से एक बजकर 40 मिनट पर केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 16 मार्च से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्बीप के दौरे पर हैं। मुर्मू आज दोपहर देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट््स कलर प्रदान करेंगी और भारतीय नौसेना के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आईएनएस गरुड़ जाएंगी।

 


राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की केरल की पहला दौरा होगा और इन कार्यक्रमों के बाद वह रात्रि विश्राम करने के लिए तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति 17 मार्च (शुक्रवार) को आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी से मिलने कोल्लम के करुणागप्पल्ली स्थित उनके आश्रम जाएंगी। जिसके बाद वह वह तिरुवनंतपुरम वापस लौट जाएंगी और सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर कोडियार में उदय पैलेस कन्वेंशन सेंटर में कुदुम्बश्री के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी।

मुर्मू 18 मार्च (शनिवार) को तमिलनाडु के विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र जाएंगी। उसी शाम, वह कवरत्ती में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। रविवार को राष्ट्रपति कवरत्ती में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। कन्याकुमारी की संक्षिप्त दौरा पूरा करने के बाद वह तिरुवनंतपुरम से लक्षद्बीप के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति 21 मार्च को कोच्चि होते हुए नयी दिल्ली वापस लौटेंगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें