दिल्ली अलर्ट, आज DDMA की बैठक, वायरस से निपटने और फैलने से र... - CG Sandesh

दिल्ली अलर्ट, आज DDMA की बैठक, वायरस से निपटने और फैलने से रोकने पर होगी चर्चा

दिल्‍ली-एनसीआर( delhi – NCR)में कोविड के केसेज में भी उछाल है। ऐसे में दिल्‍ली सरकार ने अस्‍पतालों को अलर्ट कर दिया है। आज डीडीएमए की बैठक में भी H3N2 और कोविड पर चर्चा हो सकती है।

 

 


दिल्ली के सभी जिलों के अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों एवं गंभीर रूप से सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों पर नजर रखी जाएगी, ताकि बीमारी फैलने से पहले स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा सके। यदि कहीं पर भी अर्ली राइजिंग के ट्रेंड्स नजर आते हैं तो उसे समय रहते डिटेक्ट किया जाएगा।

भारत सरकार की तरफ से 6 राज्यों( states) के लिए कोविड एडवाइजरी जारी हुई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से 6 राज्यों- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र व गुजरात के लिए कोविड एडवाइजरी जारी हुई है। दिल्ली हालांकि इन राज्यों में शामिल नहीं है, लेकिन दिल्ली सरकार ने मौजूदा कोरोना वायरस के सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई है। यह वेरिएंट खतरनाक नहीं पाया गया। इसके बावजूद सरकार की तरफ से लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन्फ्लूएंजा के लक्षण कोरोना संक्रमण से मिलते-जुलते हैं और दोनों के बचाव भी बिल्कुल एक से हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें