कोर्ट ने बढ़ा दी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत , जेल के बाहर नही... - CG Sandesh

कोर्ट ने बढ़ा दी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत , जेल के बाहर नहीं आएंगे मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं इससे पहले 17 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED मामले में मनीष सिसोदिया की रिमांड की अवधि बढ़ाई थी। दिल्ली की आबकारी नीति मामले सिसोदिया को अदालत ने 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। ED की रिमांड की अवधि 22 मार्च को पूरी हो रही है।



बता दें कि ईडी ने नौ मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था। यहां वे दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है जिसने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 अब रद्द की जा चुकी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें