प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर पुलिस का एक्शन,... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर पुलिस का एक्शन, 6 लोग गिरफ्तार; AAP ने पूछा- एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?

नई दिल्ली। राजधानी में विवादित पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 138 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 36 एफआईआर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर दर्ज की गई हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकलते समय एक वैन को रोका। पुलिस ने इस वैन से 10 हजार से ज्यादा पोस्टर जब्त किए। इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था, जोकि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है। पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली में एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं। दिल्ली में विवादित पोस्टर मामले में कुल 138 एफआईआर की गई हैं जिनमें से 36 FIR प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर मामले में की गई हैं। ये प्रिंटिंग प्रेस लोहा मंडी नारायणा, खजूरी खास और सीमापुरी इलाके में हैं।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर AAP का निशाना

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। AAP के ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा गया, “मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें