पहली बार लीग में खेलेंगे ये 3 घातक प्लेयर्स , IPL के 15 साल... - CG Sandesh

पहली बार लीग में खेलेंगे ये 3 घातक प्लेयर्स , IPL के 15 सालों के इतिहास में होगा बड़ा कारनामा

IPL 2023 का महाकुंभ 31 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। आईपीएल में में खेलने की सभी प्लेयर्स की चाहत होती है। यहां खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही चीजें मिलती हैं। तीन विदेशी प्लेयर्स ऐसे हैं, जो आईपीएल 2023 में पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। ये खिलाड़ी पिछले 15 सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बने थे। आइए जानते हैं, इन खिालड़ियों के बारे में।

1. जो रूट

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। राजस्थान की टीम ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले रूट ने साल 2018 ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था, लेकिन तब उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 32 टी20 मैचों में 893 रन बनाए हैं।



2. सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 37 साल की उम्र में पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा था। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया था। वह पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में हिट साबित हो सकते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे की तरफ से 8 मैचों में 219 रन बनाए और 10 विकेट हासिल किए थे।

3. जोशुआ लिटिल

आयरलैंड के युवा तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी की किस्मत खोली थी। गुजरात ने इस प्लेयर को 4.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। जोशुआ लिटिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन खेल दिखाया और कातिलाना गेंदबाजी से भी का मन मोह लिया। उन्होंने अभ तक 53 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 62 विकेट अपने नाम किए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें