कांग्रेस का राहुल के मुद्दे पर देशभर में संकल्प सत्याग्रह - CG Sandesh

कांग्रेस का राहुल के मुद्दे पर देशभर में संकल्प सत्याग्रह

कांग्रेस का राहुल के मुद्दे पर देशभर में संकल्प सत्याग्रह

नई दिल्ली। कांग्रेस रविवार को देशभर में पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर दिनभर का संकल्प सत्याग्रह आयोजित कर रही है। दिल्ली में पार्टी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है।

 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर भारी नाराजगी प्रकट कर रही है। पार्टी की ओर से रैलियां और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। राहुल गांधी स्वयं भी इस मुद्दे पर मुखर हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात उच्च न्यायालय में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर जानकारी में बदलाव करते हुए उसमें ‘डिसक्वालिफाइड एमपी’ जोड़ा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें