अमृतपाल सिंह को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, मोदी और भागवत को बता... - CG Sandesh

अमृतपाल सिंह को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, मोदी और भागवत को बताया इसके लिए जिम्मेदार

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त हो जाने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीएम मोदी और भाजपा पर हमलावर हो रहे है। उन्होंने एक बार फिर से मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को निशाने पर लिया है। सीएम ने कहा की भारत में एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र बनने की मांग उठने लगी है।

 


सीएम गहलोत ने एक बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, इसलिए अमृतपाल सिंह जैसे लोगों के अंदर खालिस्तान की मांग रखने की हिम्मत हो गई। गहलोत ने कहा की ’अब एक नया आदमी आ गया है खालिस्तान का। वह कहता है कि अगर नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं, तो मैं खालिस्तान की बात क्यों नहीं कर सकता?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ’आप हिन्दू राष्ट्र की बात कैसे कर सकते हैं? धर्म के नाम पर लोगों को खुश करना आसान काम है। इनकी वजह से अमृतपाल सिंह जैसे लोगों की यह हिम्मत हो गई कि वह खालिस्तान की मांग कर रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें