Indian Idol 13 : ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब , अयोध्या के ऋषि ... - CG Sandesh

Indian Idol 13 : ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब , अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता

Indian Idol 13 Winner : टीवी के पॉपुलर रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 13’ को लेकर लंबे समय से फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था, आखिरकार वो घड़ी आ गई। इंडियन आइडल सीजन 13 के विनर का ऐलान हो चुका है। शो के 13वें सीजन के विजेता ऋषि सिंह बन गए हैं, जबकि देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनर अप रहीं। फाइनल में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए एकदम टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

‘इंडियन आइडल’ के ग्रैंड फिनाले में ऋषि के अलावा देवोस्मिता रॉय दूसरे नंबर पर और चिराग तीसरे स्थान पर रहे। ऋषि के फिनाले के आखिरी पड़ाव में लाइव वोटिंग के जरिए विजेता को चुना जाना था। इस राउंड में ऋषि को ऑडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा वोट मिले थे। जीतने के बाद ऋषि को प्राइज मनी और एक चमचमाती कार भी मिली।


सभी फाइनलिस्ट को मिला कैश
Indian Idol Season 13 के ग्रैंड फिनाले के आखिरी पड़ाव में जनता की लाइव वोटिंग के जरिए विनर चुना गया। वहीं देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनअप रहीं और चिराग कोतवाल सेकंड पायदान पर रहे। देबोस्मिता और चिराग को एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपए का चेक मिला है। इसके अलावा तीसरे और चौथे उपविजेता बिदिप्ता चक्रवर्ती और शिवम सिंह को तीन-तीन लाख रुपये का चेक दिया गया। सभी 6 फाइनलिस्ट को 1 लाख रुपये का चेक और गिफ्ट हैम्पर भी दिया गया।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें