12वीं तक के छात्रों को मिलेगी अब फ्री में शिक्षा! CM अशोक गह... - CG Sandesh

12वीं तक के छात्रों को मिलेगी अब फ्री में शिक्षा! CM अशोक गहलोत ने बच्चों को दी सौगात

राजस्थान में विधानसभा चुनावों में 6 महीने का समय शेष बचा है और उसके पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता को सौगातों पर सौगाते दे रहे है। इस बार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बच्चों को ये सौगात दी है। अब राजस्थान में आरटीई के तहत अब 12 वीं कक्षा तक के छात्रों को भी निशुल्क शिक्षा मिलेगी

 


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा का अधिकार के तहत अध्यनरत छात्रों की फीस पुनर्भरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस पर 46 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। सीएम ने गत बजट में राज्य सरकार के खर्चे पर छात्राओं के लिए कक्षा 9 से 12वीं तक निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा जारी रखने का प्रावधान किया था। कक्षा 1 से 8 वीं तक का तो पहले से ही था।

वहीं अब इसी क्रम में छात्रों को भी कक्षा 1 से 12 तक आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने पर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें