IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में ये रिकॉर्ड बनाने ... - CG Sandesh

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण शुरू हो चुका है और उसके साथ कई रिकॉर्ड बन रहे है और कई रिकॉर्ड टूट भी रहे है। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। वैसे सोमवार को उनकी टीम ने एलएसजी को हराकर लीग का पहला मुकाबला जीता है।

 


साथ ही धोनी ने एक रिकॉर्ड भी कायम किया है। जी हां सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस मैच में उन्होंने तीन गेंदों पर दो छक्कों की सहायता से 12 रन बनाए। इससे उन्होंने आईपीएल करियर के अपने पांच हजार रन पूरे किए है।

आपकों बता दें की वह आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करवाने वाले पहले स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी के अब 236 आईपीएल मैचों की 208 पारियों में 5004 रन हो गए हैं। वैसे धोनी आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें