आज मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, अखिलेश यादव ग्रह... - CG Sandesh

आज मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे सम्मान

दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज बुधवार को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. मुलायम सिंह यादव के बेटे एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव यह सम्मान ग्रहण करेंगे. मुलायम सिंह को यह सम्मान मरणोंपरांत दिया जा रहा है. अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी. आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म विभूषण सम्‍मान सौंपेंगी.


दरअसल, ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर मुलायम को इस साल 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर यह सम्मान देने की घोषणा हुई थी. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुलायम सिंह यादव समेत 6 हस्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय कैबिनेट के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बीते साल ही हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, इसलिए उनकी जगह उनके पुत्र और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान प्राप्त करेंगे. अखिलेश यादव बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें