पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने ... - CG Sandesh

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज भी कोर्ट से राहत नहीं मिली, शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।



वहीं इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही CBI मामले में भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में जेल में हैं। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अब सिसोदिया को 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

26 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

CBI ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ईमेल और मोबाइल से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें