बूथ कार्यकर्ताओं को PM MODI करेंगे संबोधित, BJP का स्‍थापना... - CG Sandesh

बूथ कार्यकर्ताओं को PM MODI करेंगे संबोधित, BJP का स्‍थापना दिवस आज

भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था। पार्टी इस बार अपने स्थापना दिवस को खास बनाने वाली है। भाजपा नेता आज से देश के सभी बूथों पर पार्टी के नारे लिखेंगे।

 

भाजपा आज से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह मनाएगी। पार्टी ( party)ने कार्यकताओं को कहा है- 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर मनाएं। उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9.45 बजे कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9.45 बजे कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 10 लाख जगहों पर भाषण की स्क्रीनिंग होगी। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को गुरुवार को संसद में रहने के लिए कहा है।


बीजेपी स्थापना दिवस को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक्टिव मोड में

बीजेपी स्थापना दिवस को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक्टिव मोड में हैं. जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की. बीजेपी इस अवसर अवसर पर देशभर में आयोजन की तैयारी में है. बीजेपी के दिल्ली स्थित विस्तारित कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें