नेशनल पार्टी का दर्जा मिलने में देरी को लेकर कोर्ट पहुंची AA... - CG Sandesh

नेशनल पार्टी का दर्जा मिलने में देरी को लेकर कोर्ट पहुंची AAP, HC ने चुनाव आयोग को दिए निर्देश

 आम आदमी पार्टी के लिए परेशानिया कम नहीं हो रही है। कभी पार्टी के नेता जेल जा रहे है तो कभी उन पर छापे पड़ रहे है। ऐसे में एक बार फिर से पार्टी के लिए एक नई खबर आई है। अब खबर ये है की आप पार्टी को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने में देरी हो रही है।

 


इसकों लेकर ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंची है। जानकारी सामने आई है की यह याचिका आप कर्नाटक के संयोजक पृथ्वी रेड्डी की तरफ से दाखिल की गई है। इस पर कोर्ट ने चुनाव आयोग को 13 अप्रैल तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

खबरों की माने तो कार्ट में लगाई गई याचिका के अनुसार आप राष्ट्रीय पार्टी बनने को लेकर सभी शर्तें पूरी करती है, लेकिन इसके बावजूद दर्जा मिलने में देरी हो रही है। अपकों बता दें की आप ने कर्नाटक विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में नेशनल पार्टी का स्टेटस अगर जल्द मिल जाता है तो पार्टी को फायदा होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें