परीक्षा में फेल हुआ तो 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्मह... - CG Sandesh

परीक्षा में फेल हुआ तो 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सक्ती। जिले में 9वीं के छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। आत्महत्या करने के पहले उसने वीडियो भी बनाया था। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

 


ग्राम किरारी निवासी गनपत सतनामी(15) पिता ताराचंद सतनामी गांव में अपनी दादी आरती रात्रे के साथ रहता था। उसके माता-पिता और दादा कमाने खाने के लिए जम्मू गए हुए हैं। गनपत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसने अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी कि वह फेल हो गया है।

गनपत दोपहर को घर से निकल गया था। फिर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोग जब खेत की तरफ गए, तब उन्हें गनपत का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें