गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, CNG और PNG आज से देश भर में सस्... - CG Sandesh

गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, CNG और PNG आज से देश भर में सस्ती, जानें ताजा रेट

CNG PNG Price today : अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत को 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत( price) को 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटा दिया है.रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं.

सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ( anurag thakur)ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी. इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं।


सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है

एटीजीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की हमारी नीति के अनुरूप एटीजीएल ने भारत सरकार द्वारा घोषित नए गैस मूल्य निर्धारण दिशानिर्देशों का लाभ घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या तक पहुंचाने का फैसला किया है. सीएनजी 8.13 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 5.06 रुपये प्रति scm सस्ता होने से ग्राहको को बहुत राहत मिलेगी. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी कमी का लाभ देश भर के ग्राहकों को मिलेगा।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें