केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को लिया निशा... - CG Sandesh

केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को लिया निशान पर, कहा-लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है

केंदीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज कल बिहार और यूपी के दौरे पर है। यह दौरा वैसे देखा जाए तो 2024 की तैयारियों को लेकर है। वहीं अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

 


अमित शाह ने राहुल गांधी की अयोग्यता मामले पर संसद के बजट सत्र में गतिरोध को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा की इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि बजट सत्र में बगैर चर्चा संसद समाप्त हुई हो।

मंत्री शाह ने कहा, कल ही संसद समाप्त हुई। विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसका कारण कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सजा को चुनौती दें। गृह मंत्री शाह ने गांधी परिवार पर तीखा प्रहार किया। ये कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें