IT विभाग  का 350 करोड़ के टैक्स चोरी केस में एक्शन, गुजरात-... - CG Sandesh

IT विभाग का 350 करोड़ के टैक्स चोरी केस में एक्शन, गुजरात-मुंबई रेड में करोड़ों का ‘खजाना’ बरामद

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने मंगलवार को वापी उद्योग नगर स्थित शाह पेपर मिल की यूनिट समेत मुंबई कार्यालय के आवास सहित कुल 18 जगहों पर छापेमारी की है. कंपनी पर आरोप है कि इस कंपनी 350 करोड़ रुपये की चोरी की है. आयकर विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान दो करोड़ रुपये नगद और 2 करोड़ रुपये के आभूषण मिले हैं. कंपनी पर पिछले 6-7 वर्षों में फर्जी घाटा दिखाने और टैक्स बचाने का आरोप है.

आयकर विभाग कहा छापेमारी के दौरान 2.25 करोड़ रुपये कैश, 2 करोड़ के जेवरात, खरीद-बिक्री के कागजात सहित कर्ज और बही-खाता बरामद किया है. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी का खुलासा हो पायेगा। बता दें कि इससे पहले भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी. दरअसल, जैसे ही वित्तीय वर्ष शुरू हुआ, वापी के उद्योगनगर में शाह पेपरमिल में कुछ बेनामी लेनदेन किए जाने के शक पर सूरत आयुक्तालय के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. 15 से ज्यादा अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इसकी भी तैयारी पहले से की गई थी.



जानकारी के अनुसार इस ग्रुप की वापी में कुल तीन यूनिट है. इसमें एक यूनिट को हाल ही में बंद कर दिया गया है. और इस ग्रुप की दो यूनिट एवं सरिगम के डायरेक्टर तथा उनके दो सहयोगियों के आवास पर भी तलाशी किया गया था. इसकी चर्चा शिक्षा जगत में भी शुरू हो गई है. क्योंकि स्टेट टेक्स्ट बुक बोर्ड की तरफ से 32 हजार मीट्रिक टन कागज की खरीद के लिए जारी टेंडर में भी इसी का नाम है. आने वाले दिनों में फर्मों के भी पकड़े जाने की आशंका जताई जा रही है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें