पाकिस्तान टीम भी आएगी भारत! इस तारीख से शुरू होंगे वर्ल्ड कप... - CG Sandesh

पाकिस्तान टीम भी आएगी भारत! इस तारीख से शुरू होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

आईपीएल के समाप्त होने के बाद लोगों पर एशिया कप का खुमार होगा और उसके बाद बीसीसीआई वनडे विश्वकप की शुरूआत होगी। ऐसे में इस बार वनडे विश्वकप की मेजबानी भारत करने जा रहा है और ऐसे में भारत के लोगों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इस बीच क्रिकेट के महाकुंभ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।


खबर यह है की इस बार वनडे विश्वकप की शुरूआत 5 अक्टूबर से होगी। टूर्नामेंट के 46 मैच देश के 12 अलग शहरों में खेले जाएंगे। इन शहरों में प्रमुख रूप से अहमदाबाद, लखनऊ, इंदौर, गुवाहाटी, मुंबई, राजकोट, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद शामिल है। जानकारी तो यह भी है की पाकिस्तान भी भारत में विश्वकप खेलने को तैयार है।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में आईसीसी अधिकारियों के साथ पीसीबी के अध्यक्ष की बातचीत जारी है। हालांकि बीसीसीआई और भारत सरकार का फैसला भी इसमें महत्वपूर्ण होगा। ऐसे में अब देखना यह है की विश्वकप का उद्घाटन कितना रंगा रंग और इसमें कौन कौन शामिल होंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें