BREAKING : भारत सरकार ने आंबेडकर जयंती पर घोषित किया राष्ट्र... - CG Sandesh

BREAKING : भारत सरकार ने आंबेडकर जयंती पर घोषित किया राष्ट्रीय अवकाश, राजपत्र में हुआ प्रकाशित

नई दिल्ली। भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर अवकाश घोषित किया है। इसे राजपत्र में आज की तारीख में प्रकाशित किया गया है। बता दें, आंबेडकर जयंती को सरकारी कैलेंडर में छुट्टी का उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती के दो-तीन दिन पहले केंद्र सरकार अवकाश घोषित करता है।



मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2015 से आंबेडकर जयंती को अवकाश प्रारंभ किया। उससे पहले छुट्टी नहीं होती थी। मगर इसे सरकारी छुट्टी में शामिल नहीं किया गया है। हर साल भारत सरकार स्पेशल ऑर्डर निकाल छुट्टी की घोषणा करती है। इसलिए सरकारी कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं होता। आंबेडकर जयंती सार्वजनिक अवकाश होता है। लिहाजा, केंद्र और राज्य के सारे संस्थानों में छुट्टियां रहती हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें