इन कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डि... - CG Sandesh

इन कर्मचारियों की सैलरी में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल….

नई दिल्ली : सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी को कैलकुलेट कर सकते हैं. केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई 2023 में एक और वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी मिलेगी. इस साल जुलाई में महंगाई भत्ते में और 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को ध्यान देने की जरुरत है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को साल में दो बार संशोधित किया जाता है – एक बार जनवरी में और फिर जुलाई में. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने 2016 में डीए कैलकुलेशन फॉर्मूले को संशोधित कर महंगाई भत्ते के आधार वर्ष में बदलाव किया था और वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरीज जारी की थी. मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016 = 100 वाली डब्ल्यूआरआई की नई सीरीज ने आधार वर्ष 1963-65 की पुरानी सिरीज को बदल दिया.


हाल ही में 4% डीए बढ़ोतरी
DA और DR में हाल ही में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है. विशेष रूप से, कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है.

केंद्र सरकार के कर्मचारी का मंथली टेक-होम वेतन 42,000 रुपये है और बेसिक सैलरी लगभग 25,500 रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के रूप में 9,690 रुपये मिल रहे होंगे. हाल ही में 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के बाद अब डीए राशि बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगी. इसलिए, इस मामले में मंथली टेक-होम सैलरी में 1,020 रुपये की वृद्धि होगी. इससे पहले डीए में संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें