NPCIL Recruitment 2023: योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन, प्रत... - CG Sandesh

NPCIL Recruitment 2023: योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन, प्रतिमाह मिलेगी 56000 सैलरी

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) के तहत एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों (NPCIL Recruitment 2023) के लिये वैकेंसी निकली है। यदि आपके पास संबंधित डिसिप्लिन में बीई/बीटेक डिग्री के साथ वैध GATE 2021/2022/2023 स्कोर है, तो आपके पास आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले इन पदों (NPCIL Recruitment) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 5 से 17 जून 2023 तक संभावित रूप से आयोजित किए जाएंगे। NPCIL Bharti 2023 के तहत कुल 325 पदों को भरा जाएगा।

NPCIL Recruitment के लिए याद रखने वाली तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 11 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल

NPCIL Bharti के तहत भरे जाने वाले पद
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी -325
मैकेनिकल- 123
केमिकल- 50
विद्युत- 57
इलेक्ट्रॉनिक्स- 25
इंस्ट्रुमेंटेशन- 25
सिविल- 45


NPCIL के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित डिसिप्लिन में बीई / बीटेक डिग्री और वैलिड GATE 2021/2022/2023 स्कोर होना चाहिए।

NPCIL Recruitment के लिए मिलने वाली सैलरी
मासिक वजीफा- 55,000 रुपये
वन टाइम बुक अलाउंस- 18,000 रुपये
ट्रेनिंग पूरा होने पर लेवल 10 मैट्रिक्स के अनुसार- 56,100 प्रति माह
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें